भाभी पर बुरी नीयत रखता था देवर, मां-बाप के सामने ही करने लगा गंदी करतूत, मना करने पर कर दिया हमला

दमोह। दमोह में आज एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया है। मामले मंे महिला के पति दम्मू आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि, घायल महिला का नाम गुड्डी बाई आदिवासी जिले के हिंडौरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खंचारी की रहने वाली है।
उसकी बड़ी बहु नहानी मे बर्तन धुल रही थी, तभी उसी समय उसका मझला बेटा शिब्बू आदिवासी वहां आया और बड़ी बहू के साथ छेड़छाड़ करने लगा, जिसे देख हमने और उसकी माँ ने इसका विरोध किया, तो बेटे ने दोनों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमंे महिला को गंभीर चोटे आई हैं।
वहीं घटना के बाद घायल हालत मे महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहा पर उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जबलपुर रिफर कर दिया गया, वही इस घटना मे हिंडौरिया पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 307 का अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।



