अपनी ही बहन को दिल दे बैठा युवक, प्यार में कर चुके थे हदें पार, शादी की थी तैयारी लेकिन…

समस्तीपुरः Brother Wanted to Marry Sister भाई और बहन के रिश्ता को उन पवित्र रिश्तों में शामिल है, जिनके बीच में मर्यादा बनी रहती है। लेकिन बिहार के समस्तीपुर से इस रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपने ही चचेरी बहन से इश्क लड़ा बैठा। प्यार के बीच आई चाची की सोते समय सिल-बट्टे से मारकर हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहीउद्दीनगर थाना क्षेत्र के 28 साल के धीरज कुमार गिरी का अपनी चचेरी बहन से काफी समय से अफेयर था। इस बात की जानकारी युवती की मां को भी थी। युवती की मां दोनों के बीच के रिश्ते का लगातार विरोध करती थी। उसने अपनी बेटी को बहन के यहां भेज दिया था। फिर भी युवक उस लड़की के पीछे पड़ा हुआ था। बार-बार फोन कर परेशान कर रहा था। मां अब अपनी बेटी को महाराष्ट्र में अपने रिश्तेदार के घर भेजने की तैयारी में थी।
इस बात की जानकारी युवक को मिली। वह युवती को बार-बार कॉल करके घर आने का दबाव बना रहा था। आने से इनकार करने के बाद धीरज ने युवती को कहा था कि जब तुम्हारी मां को मार देंगे, तब आएगी ना? इसके बाद सोमवार की रात वह युवती के घर में घुस गया। सोए हुए हालत में ही उसकी मां पर सिल बट्टे से हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक के मोबाइल में मिले कई आपत्तिजनक वीडियो
घटना के बाद धीरज मौके से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में बच न सका। गिरफ्तार युवक के मोबाइल की भी जांच की गई है। उसमें कई अश्लील वीडियो मिले हैं।


