विविध

सांपों को अपने इशारों पर नचाने वाला खुद हुआ शिकारः सर्प विशेषज्ञ को जहरीले कोबरा ने डसा, मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती

जबलपुर। कहते है कि जंगली जानवर और जहरीले जीव जंतु कितने भी पालतू हो जाए किंतु अपना स्वभाव नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां जो व्यक्ति जहरीले सांपों को अपनी उंगलियों पर नचाता था वह सर्प विशेषज्ञ इस बार आखिरकार कोबरा के कहर से नहीं बच सके। सांप पकड़ने वाले सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात 7 बजे की है। गढ़ा निवासी गजेंद्र दुबे को सूचना मिली थी कि भेड़ाघाट स्थित जिलेटिन फैक्टरी में करीब 3 फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया रहा है। वे आनन-फानन में भेड़ाघाट स्थित जिलेटिन फैक्टरी पहुंचे और 3 फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू कर रहे थे। हर बार जहरीले सांपों को अपने इशारे पर नचाने वाले इस बार शायद वो सांप का इशारा नहीं समझ पाए। कोबरा ने इस बार उनका इशारा मानने से कर कर दिया और सर्प विशेषज्ञ के बाएं हाथ में अचानक डस लिया। बताया जाता है सर्प के डसने के बाद सर्प विशेषज्ञ बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button