विविध
BHOPAL: बंगाली मूर्तिकारों के पंडाल में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दी लपटें

भोपाल। राजधानी भोपाल (BHOPAL) में पहाड़ी मंदिर के नजदीक बंगाली मूर्तिकारों के पंडाल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें आधे किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना में एक पंडाल जलकर खाक हो गया।
आग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही आग कैसे लगी अभी इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।


