14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म: मकान मालिक के बेटे ने की हैवानियत, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां मकान मालिक के बेटे ने किशोरी को डरा-धमका कर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता मकान में अपनी मां और बहन के साथ किराए से रहती है। वहीं कुकर्म करने वाले आरोपी का नाम चिराग प्रजापति है और उम्र 22 साल बताई जा रही है। वह पीड़िता को धमकाता था कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। डर की वजह से किशोरी सब सहती चुपचाप दर्द सहती रही।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। उसकी मां फैक्ट्री में काम कर अपना परिवार पालती है। कुछ समय पहले उसकी मां काम पर गई थी। उसकी बहन स्कूल गई थी। किशोरी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने धमकी देकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसने मुंह दबा दिया। जिसके बाद पीड़िता की मां को मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया।
जब अचानक पीड़िता के पेट में दर्द उठा तो उसकी मां ने डाक्टर से चेकअप करवाया। जब जांच की गई तो वह गर्भवती निकली। इस मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज की। आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।