छत्तीसगढ़

2 दिन बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, रायपुर निगम का आदेश

रायपुर। राजधानी रायपुर के नगर निगम क्षेत्र में 2 दिन चिकन—मटन की दुकाने बंद रहेंगी। 22 मार्च को चेट्रीचण्ड और 30 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस – मटन की दुकानें बंद रहेंगी। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button