
रायपुर छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका ने आज शपथ ली. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड के बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, वन एवं जलवायु परिवर्तन केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



