विविध

थाने में गोद भराईः महिला आरक्षक को त्योहारों के कारण नहीं मिली छुट्टी, स्टाफ ने निभाई सभी रस्में

पुलिस में अब नए नवाचार (innovation) होने लगे है। व्यस्तता के बीच पुलिस वालों का जन्मदिन मनाने या मानव सेवा की अनेक कहानियां है। कई दफा शादियां भी थाने से हुई। ऐसा ही नवाचार सागर जिले से सामने आया है। यहां महिला आरक्षक (lady constable) की थाने में गोद भराई की रस्म की गई। मोतीनगर थाना (Motinagar Police Station) में पदस्थ महिला आरक्षक की डिलेवरी का आखिरी महीना होने पर पुलिस वालों ने पूरे उत्साह और रीति रिवाजों से गोद भराई की रस्म पूरी की।

मोतीनगर थाना में महिला डेस्क के अंदर शुक्रवार की शाम का नजारा उत्सव भरा दिख रहा था। महिला आरक्षक अर्पणा कटारे की पिछले साल 21 अप्रैल को भोपाल निवासी प्रखर शर्मा से शादी हुई थी। महिला आरक्षक का यह आखिरी महीना चल रहा है। आरक्षक को त्योहारों के चलते छुट्टी नहीं मिल पाई थी, इसलिए गोद भराई की रस्म के लिए वह ससुराल और अपने मायके टीकमगढ़ के बड़ागांव नहीं जा सकी। महिला आरक्षक अपर्णा अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ सागर में रह रही थी। गोद भराई की रस्म को लेकर सभी की बात चल रही थी, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर आसिमा गौतम से बात की गई। सब ने मिलकर तय किया कि थाने में कार्यक्रम को आयोजित किया जाए। साथ ही इसके बाद महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया।

सभी ने उत्साह के साथ गोद भराई की रस्म में लगने वाली सामग्री मंगाई। इसके लिए पंडित अशोक महाराज को बुलाया। पूरे रीति रिवाज से रस्में निभाई गई। कार्यक्रम में सभी ने सहभागिता निभाई। इस मौके पर भाई अनिरुद्ध भी शामिल हुआ। थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि महिला स्टाफ ने एक परिवार की भांति अपनी भूमिका अदा की है। इस आयोजन से आरक्षक अपर्णा कटारे बेहद खुश नजर आई।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button