क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर एक बार जादू टोना के शक में 5 लोगों की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा में जादू टोने के शक में पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने गांव वालों के सामने ही पांचों को पीट-पीटकर मार डाला। मृतकों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकला गांव का है। गांव के ही कुछ लोगों को शक था कि मृतक परिवार के द्वारा जादू-टोना किया जा रहा है। जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। इसी गुस्से में आज गांव के कुछ ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और महिलाओं और पुरूष की लाठी डंडे से पिटाई करने लगे।

आरोपियों ने पांचों को इतना पीटा की मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण सहित पुलिस आला अधिकारी पहुंचे।

मृतकों के नाम मौसम

कन्ना (60 वर्ष)

मौसम बुच्चा (34 वर्ष)

मौसम बिरी

मौसम अरजो ( 32 वर्ष)

करका लच्छी ( 43 वर्ष है।)

आरोपियों के नाम

राजेश (21 वर्ष)

सवलम हिडमा

कारम सत्यम (35 वर्ष)

कुंजाम मुकेश (28 वर्ष)

 

बता दें कि चार दिन पहले ही बलौदाबाजार में इसी तरह की घटना हुई। जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतकों में एक मासूम, दो महिला व एक बालक था।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button