कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा लोहारीडीह कांड के एक आरोपी प्रशांत साहू की पुलिस बर्बरता के कारण मौत के एडिशनल एसपी विकास बघेल निलंबित। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो लाठी चार्ज किसी और ने कराया, कार्यवाही किसी और पर…

लोहारीडीह में पुलिस ने किया था लाठीचार्ज। आरोपी प्रशांत साहू को पुलिस ने कराया था जेल दाखिल जहां पर हो गई उसकी मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले के रेंगाखार जंगल के पास स्थित लोहारीडीह में हुए हत्याकांड और आगजनी का बवाल अभी शांत हुआ ही नहीं था की इसी बीच इस पूरे कांड में पुलिस के द्वारा आरोपी बनाए गए युवक प्रशांत साहू की संदिग्ध हालात में जेल में मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार प्रशांत के शरीर पर डंडों से मार के कई निशान थे।

परिजनों ने पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

प्रशांत के मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है की पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान प्रशांत को बर्बरता पूर्वक पिटा गया। थाने ले जाकर भी पुलिस ने प्रशांत को नहीं बक्सा और वहां पर भी उसकी खूब पिटाई की जिसके कारण इस युवक की मौत हो गई। परिजनों ने न्यायायिक जांच की मांग की है।की दोषी पुलिस वालों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

आईपीएस और एडिशनल एसपी विकास कुमार निलंबित

मामले को तूल पकड़ता देख विभाग के कबीरधाम जिले के एडिशनल एसपी विकास बघेल को निलंबित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर लाठीचार्ज , पुलिस बर्बरता का वीडियो हो रहा वायरल

लाठीचार्ज किसी और ने कराया, रील पर कोई और है, पर पल्ला झाड़ने के लिए अधिनस्त सीधे सादे अफसर पर गिरा दी कार्यवाही की गाज

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button