विविध

चंबल नदी में डूबे 7 लोगों में से 5 के शव बरामद: दो अभी भी लापता, शनिवार को नदी पार करते समय हुआ था हादसा

मुरैना। मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने राजस्थान जा रहे 7 लोग शनिवार को चंबल नदी में बह गए थे, जिनमें से अब तक 5 लोगों के शव मिल गए हैं। आज तीन लोगों के शव बरामद किए गए। 2 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। घटना शनिवार को मुरैना, श्योपुर और राजस्थान के बॉर्डर के बीच हुई थी।

जानकारी के अनूसार, शिवपुरी जिले के 17 लोग कैला देवी मंदिर जाने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चंबल नदी पार कर रहे थे। तभी एक का पैर फिसल गया। इस दौरान एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। जिसमें से 10 लोगों को सकुशल बाहर निकल लिया गया था, जबकि 7 लोग डूब गए थे। सूचना मिलते ही तत्काल मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं राजस्थान के करोली जिले के अधिकारियों ने पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कराया। शनिवार को 2 शव मिले थे, आज तीन और शव बरामद किए गए।

दो लोगों की तलाश अभी भी जारी

लवकुश पुत्र थान सिंह कुशवाह 12 वर्ष और बृजमोहन पुत्र पप्पू कुशवाह अभी भी लापता है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button