क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़बालोद

चरित्र शंका के चलते पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति अर्जुन राम मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अर्जुन राम मंडावी ने अपनी पत्नी अंजलि मंडावी पर चरित्र शंका के चलते यह वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी पत्नी के हाथ-पांव बांधकर गमछे से गला घोंट दिया। मृतका अंजलि मंडावी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं प्र०आर० कमलेश रावटे, प्रमोद नाविक आरक्षक थनेन्द्र देवांगन, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, पुष्कर तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button