विविध

बाय मैं जा रही हूं, अब आप लोग खुश रहना…, शिक्षिका ने सुसाइड करते बनाया Live Video, ससुराल वालों पर लगाया ये आरोप…

कासगंज. एक शिक्षिका ने जहर खाकर जान दे दी. उसने खुदकुशी का लाइव वीडियो बनाया और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. इस वीडियों में उसने अपना दर्द बयां किया.

मामला गंजडुडवारा कोतवाली क्षेत्र के नॉर्मल कालोनी का है. शिक्षिका ने ने जहर की गोलियां खा ली, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. शिक्षिका द्वारा मौत से पहले बनाए गए वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में शिक्षिका कह रही है, ‘बाय मैं जा रही हूं. अब आप लोग खुश रहना. बहुत परेशान किया है न आप लोगों को. अब कभी परेशान नहीं करूंगी.’

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह की पत्नी रंजना, स्वतंत्रता सेनानी श्याम बाबू वैदिक कन्या इंटर कालेज में पढ़ाती थीं. शुक्रवार की दोपहर वह घर पर बेसुध स्थिति में मिली. परिजनों ने देखा तो उसे निजी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी पर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए. खबर पाकर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button