छत्तीसगढ़जगदलपुररायपुर

लिफ्ट देने के बहाने युवती से बलात्कार, मना करने पर की मारपीट, जंगल में दिया घटना को अंजाम,आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लिफ्ट देने के नाम पर बलात्कार का मामला समाने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़िता का परिचित है और लिफ्ट देने के बहाने उसे जंगल ले गया था। यहां पर आरोपी ने मारपीट कर पीड़िता के साथ बलात्कार किया

।ज्ञात हो कि थाना बोधघाट क्षेत्र में पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 07.11.24 के दोपहर में लामनी पार्क घूमने गई थी, जहाँ से वापस आने के दौरान पीड़िता के पहचान वाले राजू नायक मिला जो पीड़िता को घर छोड़ देने की बात बोलकर अपने मोटर सायकल में बैठा लिया और करकापाल जंगल में ले जाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

पीड़िता की रिपोर्ट तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा आरोपी राजू नायक पिता लछिदर नायक उम्र 27 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध करना कबूल करने से 61(1), 296, 115(2) B N S तहत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक – लीलाधर राठौर,उनि. – अरुण मरकाम, स. उ. नि.- सुजाता नायडू व आरक्षक – कामदेव दर्रो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button