छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ लॉ की छात्रा पर कुत्ते ने किया हमला, 15 जगहों को नोंच डाला,स्टूडेंट घायल

बिलासपुर। बिलासपुर में कुत्तों का आतंक है। आवारा कुत्ते ने स्कूटी सवार लॉ स्टूडेंट को दौड़ाकर पैर को काट दिया। छात्रा के गिरते ही उसके हाथ-पैर सहित 15 जगहों को नोंच डाला। आवाज सुनकर परिवार वाले बचाने दौड़े, तब कुत्ता वहां से भागा। इस हमले में घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नया बस स्टैंड के पास स्थित अभिलाषा परिसर निवासी प्रतिभा पटले (20) लॉ की छात्रा है। वो सिविल जज की तैयारी कर रही है। शनिवार की शाम रोज की तरह कोचिंग क्लास जाने के लिए निकली थी। छात्रा प्रतिभा घर से स्कूटी पर सवार होकर निकली थी।

घर से कुछ ही दूर पर एक आवारा कुत्ता उसे देखकर भौंकते हुए दौड़ाने लगा। छात्रा कुछ दूर आगे बढ़ी, जब कुत्ता पास आया, तब उसने स्कूटी रोक दी और चिल्लाने लगी। लेकिन, कुत्ते ने उसके पैर को काट दिया। जिससे युवती अपने आप को संभाल नहीं पाई और नीचे गिर गई। इस दौरान कुत्ते ने छात्रा पर हमला कर दिया। वो चिल्लाती रही और कुत्ते ने उसके पैर-हाथ सिर सहित 15 से अधिक जगहों को काट कर नोंच डाला। खून से लथपथ छात्रा डर के कारण बुरी तरह से घबरा गई। इसके चलते उसे भागने का मौका ही नहीं मिला।

 

 

 

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button