Kabirdham News:थाना पिपरिया की गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 795 ग्राम गांजा जब्त

दिनांक 03.12.2024 पुलिस अधीक्षक कबीरधाम **श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS)** के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा एवं आबकारी से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्यवाही के तहत, थाना पिपरिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **श्री पुष्पेंद्र बघेल** एवं **श्री पंकज पटेल** तथा अनुविभागीय अधिकारी **श्री प्रतीक चतुर्वेदी** के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी **निरीक्षक कमला कांत शुक्ला** के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 02.12.2024 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिरकोना के बस स्टैंड स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के पास कार्रवाई की।
मौके पर आरोपी **अभितेश धुर्वे पिता मुनेश धुर्वे (उम्र 26 वर्ष)**, निवासी ग्राम मथानीकला, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा विक्रय करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने गांजा बेचने का जुर्म स्वीकार किया।
जप्त संपत्ति विवरण:
1. **गांजा:** 795 ग्राम (खाकी रंग के टेप से लिपटा)
2. **इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन:** SF-400A मॉडल
3. **गांजा बिक्री की नगद राशि:** ₹3540
4. **अखबारी कागज के टुकड़े:** 10 नग
**कुल अनुमानित कीमत:** ₹9540
पुलिस ने मौके से सभी वस्तुओं को विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 397/2024, धारा 20(बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी को दिनांक 02.12.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
– उप निरीक्षक: जयराम यादव, राजेश्वर सिंह आरक्षक: हेमंत शर्मा, नारायण पटेल, मनोज टंडन महिला आरक्षक: उषा चतुर्वेदी
उक्त कर्मचारियों का प्रकरण में विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेंगी।