कवर्धा
ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत , मौके पर ही 05 लोगों की मौत

कवर्धा। घटना 05 अक्टूबर दिन रविवार शाम 4.30 बजे की है । चिल्फी और धवईपानी के बीच अकलघरिया गॉव के पास बोलेरो क्र. CG07 AM2839 और और ट्रक क्र. CG 06 GU7674 से जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ है जिसमें बोलेरो गाड़ी के आधे हिस्से के ही परखच्चे उड़ गए और इसमें ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे जिसमे से 03 महिला 01 पुरुष 01 बच्ची को मिलकर मौके पर ही 05 लोगों का डेथ हो गया . बाकी 05 लोग भी गंभीर रूप से घायल है. घायलों को उपचार हेतु रिफर कर दिया गया है।
चिल्फी पुलिस के अनुसार बोलेरो में सवार सभी यात्री टूरिस्ट है जिनका आजरात्रि में बिलासपुर से वापसी का ट्रेन था सभी लोग वापस अपने घर कलकत्ता बंगाल वापस जाने के ट्रेन पकड़ने निकले थे ।



