नई दिल्ली

बजट की 10 बड़ी बातें… मिडिल क्लास, किसान और युवाओं को क्या-क्या मिला?

नईदिल्ली। देश का आम बजट आ चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी कार्यकाल में अपना लगातार 9वां बजट रविवार को लोकसभा में पेश किया. इसमें किसानों से लेकर जवानों तक के लिए बड़ी घोषणाएं की गई हैं.
भारत का आम बजट (Union Budget 2026) आ गया है. मोदी 3.0 के तीसरे और अपने कार्यकाल के नौंवे बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए. इनमें जहां कस्टम ड्यूटी घटाने (Custom Duty Cut) की घोषणा की, जिससे तमाम सामानों के दाम घट जाएंगे, तो वहीं इसके अलावा 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 1000 क्लीनिकल ट्रायल साइट्स की घोषणा भी की गई. इसके अलावा सरकार का पूरा फोकस किसानों की समृद्धि पर होने की बात कही. आइए जानते हैं बजट से जुड़ीं 10 बड़ी बातें और समझते हैं कि मिडिल क्लास से लेकर किसानों तक किसे इस बजट से क्या मिला।

मिडिल क्लास को बजट से क्या मिला?
Modi 3.0 के तीसरे बजट में टैक्स से जुड़ी उम्मीदों के मुताबिक, कोई ऐलान नहीं हुआ. लोगों को उम्मीद थी स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को 75,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में मिडिल क्लास के हाथ खाली रहे. हालांकि, कुछ ऐलानों से उन्हें फायदा होता भी नजर आ रहा है. इनमें जरूरी दवाओं पर ड्यूटी से छूट दिए जाना शामिल है. बजट में कैंसर और शुगर समेत 17 दवाओं पर सीमा शुल्क खत्म कर दिया है. इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने से जूते, चप्पल, स्मार्टफोन समेत कई मिडिल क्लास के उपयोग की चीजें सस्ती हो जाएंगी.

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button