
रणवीरपुर। ठाठापुर- रणवीरपुर क्षेत्र के क्षेत्रवासी बहुत दिनों से विभाग के द्वारा बिना सूचना किसी भी समय और बेवजह घंटों घंटों बिजली गुल रहने से परेशान है। सुबह जब लोगों को नहाने, पीने का पानी भरने या अन्य कार्यों के लिए बिजली आवश्यक होती है उसी समय बिजली गुल हो जाती है। दिनभर बैंकिंग, स्कूल या अन्य शासकीय कार्यों के लिए कई शासकीय संस्थानों में लोगों की भीड़ जमा होती है तब भी लोगों को घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ता है।

गर्मी, शादी के दिनों में बिजली गुल एक बड़ी समस्या
बढ़ती गर्मी में लोग पंखे के नीचे रहना पसंद करते है पर लगातार क्षेत्र में बढ़ती बिजली गुल की समस्या लोगो के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रही है। हर गांवों इन दिनों शादियों का आयोजन है जिसमें में भी बिजली गुल के कारण पानी और अन्य व्यवस्था चरमरा जाती है।

अनाप शनाप बिल से क्षेत्रवासी बहुत परेशान।
सीमित बिजली के समानों के उपयोग के बावजूद बिल में दोगुना और तीन गुना तक वृद्धि से भी लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सरकार बार बार, नए नए मीटर लगवा रही है पर लोगों के सीमित संसाधन उपभोग के बाद भी कुछ ही दिनों में बिजली बिल कई गुना बढ़ी है।
जर्जर तार, ट्रांसफार्मर के कारण क्षेत्र में कई घटनाएं।
जर्जर तार आए दिन टूट कर कही भी गिर जाते हैं जिससे क्षेत्र में कई ग्रामीणों और विद्युत दैनिक कर्मचारियों की मौतें हो चुकी है। जिनके परिवार को सही मुआवजा भी नसीब नहीं हुआ। टूटे फूटे ट्रांसफार्मरों के कारण भी आए दिन बिजली बर बार बंद होती है।



