कवर्धा

नवोदय की छात्रा लोकश्री रजक ने CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं में 95% अंक प्राप्त कर, लहराया परचम

कवर्धा/उड़ियाकला: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र की प्रतिभावान छात्रा लोकश्री रजक ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। पीएम श्री नवोदय विद्यालय उड़ियाकला (कबीरधाम) में अध्ययनरत लोकश्री रजक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
​लोकश्री रजक, शिक्षक दंपति श्री सुखीराम रजक “गुरुजी” एवं श्रीमती मेघा रजक की ज्येष्ठ सुपुत्री हैं। अपनी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोकश्री ने इसका श्रेय नियमित स्वाध्याय और अपने शिक्षकों व माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
​उल्लेखनीय है कि इस परिवार में खुशियों का यह दोहरा अवसर है। बीते दिनों घोषित हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणामों में लोकश्री की छोटी बहन, प्रतिष्ठाश्री रजक का चयन नवोदय विद्यालय  में हुआ है।

दोनों बहनों की इस उपलब्धि पर शाला परिवार और शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button