
सहसपुर लोहारा
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में रविवार रात एक महिला का शव संदिग्ध हालत में खेत में मिला। मृतका की पहचान सिंगारपुर की बेलिसिया धुर्वे (40) के रूप में हुई है, जो रविवार शाम करीब 5 बजे खेत साफ करने गई थीं, लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश में निकले जहां तलाशी के दौरान बेलसिया की लाश करीब 8 बजे खेत में नग्न अवस्था में मिली।पुलिस की प्रारंभिक जानकारी जांच के अनुसार, महिला के सिर पर लोहे के रॉड या रपली से मार के निशान मौजूद थे
जमीन विवादव अन्य एंगल से जांच: टीआई
आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। वहीं पुलिस हत्या के अलग अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि प्रेम प्रसंग, जमीन विवाद सहित सभी एंगल से जांच जारी है। दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि डॉक्टर की रिपोर्ट से ही हो पाएंगी।
घटनास्थल पर खून के भी निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात करीब 2 बजे पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर उसे घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों व स आरोपियों की तलाश की जा रही है।



