कवर्धारणवीरपुर

असफलता से हार नहीं मानी लक्ष्मी, दूसरे प्रयास में बनी सीआइएसएफ कांस्टेबल। गरीब मजदूर पिता और गांव का मान बढ़ाया। गांव लौटी तो हुआ भव्य स्वागत।

रणवीरपुर। कवर्धा सहसपुर लोहारा विकासखण्ड अंतर्गत रणवीरपुर निवासी लक्ष्मी पटेल ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर एसएससी जीडी परीक्षा में चयनित होकर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) कांस्टेबल बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया। साधारण परिवार से निकलकर असाधारण सफलता हासिल करने वाली लक्ष्मी पटेल के पिता गिरधर पटेल रोजी-मजदूरी कर अपनी परिवार की भरण पोषण करते थें। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होने प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 10वीं से 12वीं तक वर्ष 2019-21 तक गांव से ही पूर्ण की, तत्पश्चात उन्होंने गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की जो वर्ष 2024 में पूर्ण हुई। स्नातक के द्वितीय वर्ष से ही लक्ष्मी ने एसएससी जीडी की तैयारी शुरू कर दी थी जिसमें प्रथम प्रयास में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और वर्ष 2024 की दूसरी परीक्षा में

सफलता प्राप्त करते हुए सीआईएसएफ कांस्टेबल पद पर चयनित हुई। यहां बताना लाजिमी होगा कि लक्ष्मी पटेल ने बिना किसी कोचिंग सेंटर के केवल ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की और फिजिकल की पूरी तैयारी गांव में रहकर ही की। उन्होने 11 माह की ट्रेनिंग आरसी-आरटीसी थाकोलम (तमिलनाडु) में पूर्ण हुई। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन), दिल्ली में सुरक्षा बल के रूप में है। ट्रेनिंग और एक माह की ड्यूटी के बाद जैब लक्ष्मी पहली बार गांव लौठीं तो ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियें ने गाजे बाजे व फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिस पर लक्ष्मी ने अपनी सफलता पर कहा कि मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरे माता-पिता, मेरे चाचा राजू पटेल तथा मेरे सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान और मार्गदर्शन रहा है। उनके आर्शीवाद और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। लक्ष्मी पटेल की यह सफलता न केवल रणवीरपुर बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है, यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति सच्ची मेहनत सफलता दिलाती है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button