प्रेमिका ने सब्बल से वार कर प्रेमी की कर दी हत्या, पुलिस से कहा वीडियो वायरल करने की धमकी देता था

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लिव-इन में रह रही महिला ने प्रेमी की हत्या कर दी। शराब के नशे में वो उसके साथ मारपीट कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसलिए सब्बल से हमला कर उसे मार डाला। मामला उतई थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, 50 साल का मोहन साहू एक खेत में चौकीदारी करता था और वहीं एक रूम में रहता था। 12 अगस्त को खेत का मालिक जब रूम में पहुंचा तो मोहन साहू लहूलुहान हालत में मिला। उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
एक महीने पहले द्रोपदी को लेकर आया था
ओडिशा के बरगढ़ का रहने वाला मोहन साहू पिछले तीन साल से हितेंद्र सिन्हा के चौहान बाड़ी (खेत) की रखवाली कर रहा था। हितेंद्र सिन्हा ने पुलिस को बताया कि, खेत में बने क्वार्टर में ही वह अकेले रहता था। लेकिन एक महीने पहले ही द्रोपदी उर्फ रानी को अपने साथ लाया। उसे अपनी पत्नी बताकर रखा था।
मोबाइल बंद होने पर खेत आया था मालिक
खेत मालिक हितेन्द्र सिन्हा ने बताया कि, घटना के दिन सुबह उसने मोहन को फोन लगाया, तो मोबाइल बंद आ रहा था। उसका फोन कभी बंद नहीं रहता था, इसलिए वो सुबह 8 बजे बाड़ी पहुंचा। सर्वेंट क्वार्टर के कमरे में ताला लगा था लेकिन कमरे के अंदर से कराहने की आवाज आ रही थी।
जब हितेन्द्र ने कमरे का ताला तोड़ा, तो मोहन गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसके साथ रहने वाली महिला द्रोपदी गायब थी। इसके बाद वो मोहन को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गायब होने पर पुलिस को उस परजब हितेन्द्र ने कमरे का ताला तोड़ा, तो मोहन गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसके साथ रहने वाली महिला द्रोपदी गायब थी। इसके बाद वो मोहन को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के गायब होने पर पुलिस को उस पर शक हुआ, लेकिन हितेंद्र उस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।
मोहन शराब पीकर करता था मारपीट
पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि द्रोपदी बलौदाबाजार जिले के ग्राम तिल्दा की रहने वाली है। पतासाजी के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने भी सारा राज उगल दिया। पुलिस को बताया कि, मोहन शराब पीने का आदी था।नशे में अक्सर गाली-गलौज कर मारपीट करता था। उसे छोड़कर जाने की बात कहती तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इससे तंग आकर महिला ने सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल और बैग लेकर अपने पास रखा लिया, फिर घर में ताला लगाकर भाग गई।द्रोपदी को रायपुर स्टेशन से लेकर आया था मोहनमहिला ने सब्बल से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल और बैग लेकर अपने पास रखा लिया, फिर घर में ताला लगाकर भाग गई।
द्रोपदी को रायपुर स्टेशन से लेकर आया था मोहन
द्रोपदी ने पुलिस को बताया कि, 14 जुलाई को अपने पति केशर डहरिया को यह कहकर निकली थी कि वो अपने माता-पिता के पास जा रही है। रायपुर स्टेशन पर वह अकेली ट्रेन के इंतजार में बैठी थी। इसी दौरान मोहन साहू आया और पूछा कि, कहां जा रही हो अकेली कैसे बैठी हो।द्रोपदी ने मोहन को अपनी पूरी कहानी बताई, तो मोहन ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद द्रोपदी मोहन के साथ रहने के लिए चुनकट्टा गांव आ गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है