कवर्धास.लोहारा

जनगणना का काम जोरो पर, तपती धूप में घर घर पहुंच रहे शिक्षक

जनगणना 2027: नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में मकान सूचीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी
​सहसपुर लोहारा (कवर्धा): देशव्यापी मकान सूचीकरण और जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 01 मई से 30 मई 2026 तक चलने वाला क्षेत्र भ्रमण एवं डेटा प्रविष्टि का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के गणना ब्लॉक क्रमांक-004 में प्रगणक श्री सुखीराम रजक “गुरुजी”  पूर्ण निष्ठा के साथ दिनभर और देर रात तक कार्य कर रहे हैं।


​श्री रजक द्वारा क्षेत्र का सूक्ष्म भ्रमण कर ‘नजरि नक्शा’ (Layout Map) तैयार किया जा रहा है और प्रत्येक मकान का व्यवस्थित रूप से सूचीकरण किया जा रहा है। डिजिटल माध्यम से की जा रही इस डेटा प्रविष्टि का उद्देश्य आगामी जनगणना की सटीकता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। यह महत्वपूर्ण डेटा भविष्य में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला बनेगा। शिक्षक सुखीराम राम रजक की ही तरह गांव गांव के हर घर में शिक्षक लोगो से मिलकर विभिन्न जानकारी इकट्ठा कर रहें हैं। अक्सर चार दीवारों के बीच रहकर बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षकों की मानो भीषण गर्मी में बच्चों की परीक्षा के बाद परीक्षा ली जा रही है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button