
बेमेतरा के बिरनपुर गांव में दो स्कूली बच्चों के बीच उपजे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। प्रदेश बंद के आह्वान के बीच गांव में आगजनी के साथ पुलिस व पत्रकारों पर पत्थबाजी हुई। दो छात्रों के विवाद ने कैसे छत्तीसगढ़ बंद कराया। जानें अब कैसे हैं बेमेतरा-बिरनपुर के हाल।
शनिवार 08 अप्रैल को उपजे विवाद के बाद सोमवार को भी बेमेतरा में तनाव बढ़ गया। कुछ लोगों ने चेचानमेटा गांव के एक घर में आग लगा दी, जैसे ही यह आग घर में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंची तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोग वहां से भाग खड़े हुए।
पुलिसकमियों – पत्रकारों पर पथराव
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस बीच पुलिसकमियों और पत्रकारों पर भी पथराव किया। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ ही आईजी आनंद छाबड़ा भी मौके पर मौजूद रहे। दरअसल, शनिवार को दो गुटों में हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहे युवक की मौत होने से लोगों में आक्रोश है।
प्रदेश बंद का आह्वान करने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन की झुमा झटकी भी हुई। बीजेपी कार्यकर्ता और VHP के पदाधिकारी इस दौरान बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने साजा गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
बंद के दौरान हुए बवाल के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। उनके साथ कई लोग भी चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बेमेतरा हिंसा में हुई थी युवक की मौत
बेमेतरा हिंसा में हुई एक युवक की मौत पर विश्व हिंदू परिषद के छत्ती बंद के आह्वान को देखते हुए प्रदेश की राजधानी सहित कुछ स्कूलों को बंद किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सीएम सीएम भूपेश बघेल ने शांति की अपील करते हुए कहा कि हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
प्रदेश बंद को देखते हुए पुलिस ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर – 9479191099 भी जारी किया। रायपुर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने जानकारी दी कि विश्व हिंदू परिसद और बजरंग दल के बंद के आह्वान के बाद सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई है। लगातार पेट्रोलिंग के साथ ही रूट डाइवर्ट भी किए गए हैं।
बिरनपुर में सभी दोषियों पर कार्रवाई जारी
उधर, गृहमंत्री ने बंसल न्यूज से खास बातचीत करते हुए बिरनपुर घटना पर कहा कि BJP और VHP का छत्तीसगढ़ बंद असफल है। BJP चुनावी साल में अफवाह फैला रही है। हम जल्द ही पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे। बिरनपुर में सभी दोषियों पर कार्रवाई जारी है। BJP छग में माहौल बिगाड़ना चाहती है।
बता दें कि शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष ने एक व्यक्ति की जान ले ली थी। साथ ही साजा थाना पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें पुलिस जवान भी घायल हुए। पुलिस तभी से स्थित नियंत्रित करने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद स्कूल जाने वाले दो बच्चों के बीच हुआ था, जिसने इतना बड़ा रूप ले लिया।
साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव का मामला
जानकारी के मुताबिक साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव के आसपास बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां दो हिंदु लड़कियों ने एक समुदाय विशेष के लड़कों से शादी कर ली थी, जिसके बाद से इन दोनों गुटों में एक दूसरे के प्रति आक्रोश था। इस गुस्से को शनिवार के दिन दो स्कूल छात्रों की लड़ाई ने आग दे दी।
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान में बीजेपी, करणी सेना के साथ ही बजरंग दल व व्यावसायिक संगठनों ने बंद समर्थन दिया। सभी ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। रावणभाठा अंतरराज्यीय बस स्टेंड पर यात्री बस पर पथराव भी किए जाने की सूचना मिली। दुकानें बंद कराई गईं।