
कवर्धा। रणवीरपुर साहू समाज की एकता को बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाँ. नीरेन्द्र साहू के निर्देशानुसार एवं तहसील स.लोहारा व जिला साहू संघ कबीरधाम के तत्वाधान में संगठन की मजबूती, गतिशीलता एवं निरंतरता हेतु परिक्षेत्रीय इकाई का पुनर्गठन / निर्वाचन की प्रक्रिया तहसील साहू संघ स.लोहारा के मार्गदर्शन में विभिन्न चरणों मे संपादित हुआ।



परिक्षेत्रीय साहू संघ रणवीरपुर लोहारा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ साहु भवन रणवीरपुर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तैलिक महासभा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कवर्धा मा.अशोक साहू जी ने कहा कबीरधाम जिले के ग्रामीण इकाई से लेकर तहसील व जिला इकाई तक अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारीयों का निर्विरोध चयन होने पर सामाजिक बंधुओ को इस सामाजिक एकता के लिए धन्यवाद प्रेषित किया शुभकामनाएं दिया एवं नशामुक्त समाज की परिकल्पना किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता किया जिला अध्यक्ष श्री धरमराज साहु जी ने कहा कि सामाजिक निम्नावली समाज हित में है इसका शत-प्रतिशत पालन करें। विशिष्ट अतिथि के क्रम में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष कौशल साहु जी, रामकृष्ण साहू ने समाज को संगठित रहने हेतु प्रेरित किया। श्री चोवा राम साहू ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया। जिला संरक्षक अधिवक्ता भोला राम साहू जी ने आपसी विवाद को सामाजिक समरसता के साथ समझौता पूर्वक निपटारा करने हेतु प्रेरित किया। श्री ईश्वर साहु एवं शीतल साहु ने हमेशा समाज को एकत्रित रहने हेतु अपील किया। तहसील साहू संघ के संरक्षक कृष्णा साहू जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम की संयोजक नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष विजय साहू जी ने परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने को कहा और सभी को सामाजिक पदाधिकारीयों को शपथ दिलाई एवं सभी पदाधिकारी का उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किये और धन्यवाद दिया एवं संगठन को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने हेतु सहयोग की कामना की। सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सचिव और उनके टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष विजय साहू एवं उनके टीम द्वारा आये हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर साहु, शीतल साहु, पतिराम साहु, भोलाराम साहू, बालाराम साहु, मानसिंग साहू , धरमराज साहु, खिलेश्वर साहु, श्रवण साहु, जलेश्वर साहु, कवर्धा नगर तहसील अध्यक्ष राधेलाल साहू, कृष्णा साहु, रामकृष्णा साहु, दशरथ साहु, श्रीमती कौशिल्या साहु, श्रीमती पुष्पा साहु, शोभित साहु, परस साहु, राहुल साहू, जगन्नाथ साहू, गोपाल साहू, पिताम्बर साहू ,शेखू साहू , बेदराम साहु, देवराम साहु, लेखराम साहू, थानू साहु, रामकुमार साहू , पिताम्बर साहु, टीकम साहु, संतोष साहु, रोहित साहु, रमला राम ,तुलेश साहू , दिलीप साहू, जगदीश साहु, संतोष साहू, बेदराम साहू, दिलीप साहु, पेखन साहु, मनोज साहू, लीला साहु, धनराम साहु, फगुवा साहु, सावत साहु, महेश साहु, मन्नु साहु, गोपाल साहु, पोखन साहू , रामदुलारी साहू , दयाराम साहू ,पल्टु राम , मन्थीर साहू, रामरूप साहू, तरुण साहू , प्रभुराम साहू, मनीराम साहू, नर्मदा साहू, रवि साहु, दीनाराम साहू, धनसाय साहू, छन्नू साहू, पुनाराम साहु, माधव साहू ,चुरावन साहू ,खेदूराम साहू , खेदु साहू ,कुमार साहू, कमलेश साहू, शान्तनु साहू, रेवाराम साहू, गिरवर साहू, रामकुमार साहू, हरिश्चंद्र साहू, शत्रुहन साहू, दिनेश साहू, उमा साहू एवं भारी संख्या में स.लोहारा सामाजिक ग्रामीण जनों का गरिमामय उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।



