
Sahaspur Lohara: पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स.लोहारा विकास खंड स.लोहारा में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आई टी/आईटीईएस ट्रेड की विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। यह प्रमाण पत्र भारत सरकार व माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को रोजगार उन्मुखीकरण की ट्रेनिंग दी गई। ताकि जो विद्यार्थी किसी कारणवश 12वीं या उसके बाद का अध्ययन पूरा नहीं कर पाते हैं। उसे व्यवसायिक अध्ययन करा कर रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। प्रमाण पत्र वितरण प्राचार्य एफ . आर.पुनाचा, एम.एल.तुर्कले और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दानी मिश्रा द्वारा वितरीत किया गया । इस कार्यक्रम में व्यावसायिक प्रशिक्षक देव कुमार देवांगन ,प्रीतेश दुबे,प्रियंका ज़ंघेल कविता साहू शिक्षक उपस्थित रहे ।



