कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़

Kabirdham News:महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त, श्रीमती नंदनी के परिवार के जीवन स्तर में आया बदलाव

कवर्धा 9 दिसंबर 2024। कबीरधाम जिले की एक छोटे से गांव सैगोन की महिला नंदनी साहू जिनकी जिंदगी पहले सिर्फ अपने परिवार के लिए संघर्ष करती थी, अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई है। यह परिवर्तन महतारी वंदन योजना की बदौलत हुआ है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई एक सराहनीय पहल है। महतारी वंदन योजना न केवल महिलाओं की सशक्तता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि पूरे परिवार के जीवन स्तर को ऊपर उठा रही है। नंदनी जैसे सशक्त महिलाएं आज अपने घरों की रौनक बन चुकी हैं और समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

श्रीमती नंदनी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये की मदद ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य खर्चों के लिए उन्हें हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, महतारी वंदन योजना के द्वारा मिलने वाली सहायता ने उनके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि इस राशि से मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। अब घर में कोई कमी नहीं रहती। बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो रही है और हमारे पास बुनियादी चीजों के लिए पैसे हैं।

श्रीमती नंदनी ने बताया कि महतारी वंदन योजना हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि यह योजना न केवल आर्थिक दृष्टिकोण से, बल्कि मानसिक दृष्टिकोण से भी उन्हें सशक्त बना चुकी है। अब वे न केवल घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा रही हैं, बल्कि उनके आत्मविष्वास में भी वृद्धि हुई है। श्रीमती नंदनी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने हमें यह योजना दी और हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद की।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button