छत्तीसगढ़सियासत

ब्रेकिंग न्यूज़ बदल गए 9 राज्यों के राज्यपाल रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ नए राज्यपाल

केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में राज्यपाल नियुक्त कर दिए। रमन डेका (Ramen Deka) को छत्तीसगढ़ का नए राज्यपाल नियुक्त किया है

जानिए कौन हैं रामेन डेका (Ramen Deka)

रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था. उनकी गिनती असम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है. भाजपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल डेका 1980 के आसपास राजनीति में प्रवेश किया. 70 वर्षीय रामेन डेका असम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कई जिम्मेदारियों को संभाला. वह पहली बार 2009 में असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए. उसके बाद 2014 में लगातार दो बार सांसद बने रामेन डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. भाजपा में कार्य करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं. वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं.

9 राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त

राज्य राज्यपाल का नाम

राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बगडे

तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा

सिक्किम ओम प्रकाश माथुर

झारखंड संतोष कुमार गंगवार

छत्तीसगढ़ रमन डेका

मेघालय सी. एच. विजयशंकर

महाराष्ट्र सी.पी. राधाकृष्णन

पंजाब गुलाब चंद कटारिया

चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया

असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

.

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button