
बेमेतरा। साजा विधानसभा के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम खाती स्कूल के बच्चे शिक्षको की मांग को लेकर स्कूल में ताला जड़कर सड़क पर धरना प्रदर्शन करने बैठ गए। स्कूली छात्रों का कहना है कि स्कूल में रसायन शास्त्र, अंग्रेजी, गणित, वाणिज्य के शिक्षक ही नहीं है। ऐसी स्थिति में पढ़ाई कैसे होगी। जल्द ही शिक्षक की नियुक्ति की जाए ।गौरतलब है कि नए शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है । लेकिन स्कूलों में टीचरों की कमी बनी हुई है। शिक्षा विभाग जिला प्रशासन युक्तियुक्तकरण पूरे जिले में शिक्षकों की व्यवस्था करने की बात कह रही है। जहां एक तरफ जिले के कई स्कूलों में विधायक स्वयं पहुंचकर शाला प्रवेश उत्सव मना रहे हैं वहीं स्कूल में शिक्षकों की कमी और ठीक से पढ़ाई नही होने के वजह से सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
स्कूली बच्चों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ स्कूलों को बंद करा रही तो दूसरी तरफ जगह जगह नए शराब दुकान खुलवा रही है, हमें शराब दुकान नहीं स्कूल में शिक्षक चाहिए।



