विविध

हाईवे पर पलटा अंगूर से भरा ट्रक: लोगों ने उठाया मौके का फायदा, कैरेट लेकर भागे

बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले (Barwani) में नेशनल हाईवे 3 पर अंगूर से भरा ट्रक पलट गया, इसके बाद लोगों ने मौके फायदा उठाते हुए मुफ्त में अंगूर लेने की लूट मच गई। कई लोग कैरेट लेकर भाग निकले।

दरअसल, हादसा नेशनल हाईवे 3 पर ठीकरी थाना क्षेत्र के खुरमपुरा गांव के पास हुआ। सातगांव महाराष्ट्र से दिल्ली जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटते ही वहां अंगूर लूटने की होड़ मच गई। राहगीर और ग्रामीण कैरेट और थैलियों में अंगूर भरकर ले जाते नजर आए, जबकि वाहन चालक लोगों से अंगूर न ले जाने की बात कहता रहा। लेकिन लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और जिसे जो हाथ लगा उसने उसी में अंगूर लेकर चलता बना।

ड्राइवर ने बताया कि वह महाराष्ट्र के सातगांव से अंगूर लादकर दिल्ली लेकर जा रहा था। तभी ठीकरी थाना क्षेत्र के खुरमपुरा में ट्रक पलटी खा गया। हालांकि ड्राइवर और क्लिनर दोनों सुरक्षित हैं।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button