कुकदुरछत्तीसगढ़

कुकदुर में एक करोड़ से अधिक कीमत की अवैध तंबाकू व पान मसाला सहित ट्रक जब्त

धारा 106 बीएनएसएस के तहत संपत्ति जप्त, आगे की जांच जारी

कवर्धा।कुकदूर  कबीरधाम पुलिस द्वारा बिना वैध दस्तावेज के पान मसाला (गुटका) और च्युइंग तंबाकू सेभरी ट्रैक पर कार्यवाही की गई है। थाना कुकदूर की सतर्क टीम ने चेकिंग के दौरान दिल्ली-पंजाब-आसाम रोड लाइंस के माध्यम से एक संदिग्ध ट्रक क्रमांक HR 55 AK 9119 को रोका। जांच करने पर ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद परिवहन किया जा रहा था।

ट्रक में कुल 190 बोरियों में
पान मसाला, जिसमें लगभग 15,96,000 पाउच (कीमत लगभग ₹63,84,000) और 38 बोरियों में च्युइंग तंबाकू, अनुमानित 15,96,000 पाउच (कीमत लगभग ₹15,96,000)
बरामद किए गए।
ट्रक की अनुमानित कीमत ₹25,00,000 आँकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति की कीमत ₹1,04,80,000 से अधिक है।

वाहन चालक सुरजीत सिंह पिता मुनैश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी बड़ाखेड़ा, थाना मलावन, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संपूर्ण माल व वाहन को जप्त कर धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की है।

यह माल दिल्ली से कटक (उड़ीसा) ले जाया जा रहा था और प्रथम दृष्टया यह माल तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जाना प्रतीत हो रहा है। ट्रक को थाना परिसर में खड़ा कर विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

 

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button