विविध

तेंदुए का आतंक: डिप्टी रेंजर और ग्रामीण पर किया हमला, दहशत में इलाके के लोग

बैतूल।मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक डिप्टी रेंजर और ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना में दोनों लोग घायल हो गए है। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उत्तर वनमंडल के ग्राम पंचायत नीमपानी के ग्राम आमागोहान की है। घटना से ग्राम और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसान खेत में फसल काट रहा था। इसी बीच अचानक तेंदुआ ने हमला कर दिया। उसने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और गांव वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गांव वालों ने फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। इस पर फॉरेस्ट विभाग से डिप्टी रेंजर और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डिप्टी रेंजर ने तेंदुआ को देखा और उसे भगाने की कोशिश की इसी बीच तेंदुए ने डिप्टी रेंजर पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में डिप्टी रेंजर और किसान दोनों ही घायल हो गए हैं। डिप्टी रेंजर के हाथ में और ग्रामीण किसान की पीठ में हमले से जख्म आए हैं।

फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुट गई है। वहीं विभाग ने एसटीआर से भी मदद मांगी है। साथ ही सभी को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई है।

Tilesh Kumar Sen

संपादक, छत्तीसगढ़ लाइव 24

Related Articles

Back to top button